नहरपारा विकास समिति ने मुख्यमंत्री को लिखा बधाई पत्र
रायपुर। नहरपारा विकास समिति के अध्यक्ष पूर्व पार्षद रमेश आहूजा तथा महामंत्री किशोर आहूजा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर ‘मेरी बेटी मेरा अभिमान’ अभियान का स्वागत किया है।
उन्होंने बताया कि कुरूद विकासखंड के ग्राम धूमा में इस अभियान के अंतर्गत प्रथम बालिका शौचालय का उद्घाटन किया गया है। यह अभियान 15 अगस्त 2026 से 26 जनवरी 2027 तक संचालित होगा, जिसके तहत प्रदेश के 6671 ग्रामीण शासकीय स्कूलों में 286.85 करोड़ रुपये की लागत से बालिका शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। श्री आहूजा द्वय ने कहा कि बालिकाएं शर्म के कारण अपनी समस्या बता नहीं पातीं, ऐसे में शासन की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के जर्जर स्कूलों के शीघ्र जीर्णोद्धार की भी मांग की है, ताकि बच्चों को राहत मिल सके और किसी अनहोनी से बचा जा सके।