पंडरी में दो स्थानों से प्राप्त कर सकेंगे दीपक, गौ संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश
रायपुर | दीपावली पर गौ संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए खैरागढ़ की मनोहर गौशाला ने गोबर से बने वैदिक दीपकों का निःशुल्क वितरण शुरू किया है। इन दीपकों को गोबर और पारंपरिक औषधीय सामग्री से तैयार किया गया है। गौशाला परिवार ने लोगों से इन्हें तिल के तेल से जलाने की अपील की है। इस पहल का उद्देश्य गौसेवा, जीवदया और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
गौशाला परिवार के अनुसार, पिछले वर्षों में भी ये दीपक देश-विदेश में निःशुल्क भेजे गए हैं। राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, विभिन्न राजभवनों और मुख्यमंत्री कार्यालयों तक भी दीपक भेजे जा चुके हैं। संस्था ने प्रत्येक परिवार से दीपावली पर कम से कम एक गोबर का दीपक जलाने की अपील की है।
यहां मिलेंगे निःशुल्क दीपक:
पंडरी स्थित महालक्ष्मी मार्केट की दुकान नंबर-2, मनोहरा साड़ी और मनोहर गौशाला के मुख्य कार्यालय एवं जैविक कृषि प्रशिक्षण केंद्र से दीपक प्राप्त किए जा सकते हैं।