देश

संत कंवरराम के शहादत दिवस पर प्रज्ज्वलित किए 87 दीपक

रायपुर। संत कंवरराम नगर (कटोरातालाब) युवा परिषद एवं संत कंवरराम सेवा समिति द्वारा रविवार को अमर शहीद संत कंवरराम के शहादत दिवस पर संतश्री की प्रतिमा के समक्ष 87 दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। परिषद के अध्यक्ष, समिति के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश मध्यानी व महासचिव अजय वलेचा ने बताया कि इस अवसर पर रात्रि ठीक 9:30 बजे महाआरती कर संतश्री को पुष्पांजलि अर्पित की गई। तदुपरांत सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने मौन 2 मिनट का मौन धारण कर संतश्री श्रद्धांजलि दी। इस दौरान किशनचंद निहलानी द्वारा शांति पाठ किया। वहीं डॉ. गजवानी ने भजन गायन कर संतों का गुणगान किया। भाई अमरलाल की अगुवाई में सभी ने साथ मिलकर प्रार्थना-अरदास की।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाई अमरलाल, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व पार्षद जगदीश कलश, पार्षद अमर गिदवानी, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी, किशनचंद निहलानी, प्रेमप्रकाश मध्यानी, अजय वलेचा, कमल लखानी, जय बजाज, पीताम्बर कोडवानी, डॉ. गजवानी, एल्डरमैन मित्रसेन धीमान, बबला होतवानी, कैलाश राजपूत, अमरदास खट्टर, प्रकाश बजाज, दर्शन सोनारो, राजकुमार वासवानी, रूपचंद पंजवानी, मनोहर चंदनानी, अमर चंदनानी, किशन मनुजा, जीवत तोलवानी, महेश माटा, अमित जीवन, रतन वर्ल्यानी, राजकुमार चंदनानी, अशोक मलानी, राधा राजपाल, सुदेश मंध्यान, ओमप्रकाश पंजवानी, राजेश वाधवानी, राजकुमार सोनी, संजय मोटवानी, नंदलाल मूलवानी, जगदीश चंदनानी, राजू भाई तारवानी, अशोक गुरुबक्क्षाणी, राजकुमार मंगतानी, सुनील छतवानी, राजू नत्थानी, सुधीर रामानी, पृथ्वीराज दयानी, नरेंद्र राजपाल, प्रदीप सिहानी, रिंकु प्रेमचंदनानी, सन्नी तोलवानी, राजेश अठवानी, शंकर आसुदानी, प्रकाश तीर्थानी, बिरजू दयानी, सुनील फगवानी, नीरज मनवानी, जीतू तलहर, आचरमल, दामोदर दास, सुदामा असरानी, मनीष पंजवानी, संजय कोपुलवार, शकुंतला देवी लखवानी, कविता वलेचा, हेतल सोनारो सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी