10 विद्यालयों के 230 से अधिक विद्यार्थियों हुए शामिल
रायपुर। कृष्णा पब्लिक स्कूल, तेंदुआ में 31 अक्टूबर को ‘माइंड स्पार्क विजार्ड’ अंतरविद्यालयीन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इसमें रायपुर के लगभग 10 सीबीएसई विद्यालयों के 230 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डायरेक्टर शिप्रा त्रिपाठी एवं प्राचार्या दीपिका अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में कबड्डी, शतरंज, फेस पेंटिंग, मास्टर शेफ, हेरिटेज वॉक, स्टोरी टेलिंग, वाद-विवाद, क्विज एवं मैराथन सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गर्इं। आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इनमें रेशमा मिश्रा (संस्थापक- मिस बेकर्स), नीतू अग्रवाल (संस्थापक- नीतूस आर्ट शाला), ज्योति पालीवाल (फैशन डिजाइनर), डॉ. शिल्पी गुप्ता (एसोसिएट प्रोफेसर- एमिटी यूनिवर्सिटी) एवं डॉ. यड्डू विजय बाबू (एसोसिएट प्रोफेसर- एनआईटी रायपुर) प्रमुख रहे। खेल प्रतियोगिताओं में भी अनुभवी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास विकसित करने तथा रचनात्मकता, खेल भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने का एक शानदार मंच बना। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सहभागी विद्यालयों, निर्णायकों, अतिथियों एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।