मनोरंजन

विनायक म्यूजिकल ग्रुप ने शानदार प्रस्तुति से मोहा मन

रायपुर। विनायक म्यूजिकल ग्रुप द्वारा मायाराम सुरजन हॉल सभागार में एक भव्य संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि थे छग नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव। कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाने मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव ने स्वयं श्रोताओं के समक्ष एक शानदार गीत प्रस्तुत किया।

विनायक म्यूजिकल ग्रुप के निर्देशक मुकेश खरे, कोआॅर्डिनेटर शिल्पी खरे के निर्देशन एवं मंच संचालक कौशल वर्मा के कुशल नेतृत्व में कलाकारों ने समां बांध दिया। इस संगीत संध्या में ग्रुप के प्रतिभावान संगीतकारों— तरुण पिथालिया, राजेश श्रीवास्तव, अनामिका वर्मा, नीतेश पाण्डेय, कमलेश चावड़ा, मीता चावड़ा, बी.बी. बिसोई, तपश्वनी बिसोई, हर्षा राज, स्वयं प्रकाश एवं स्नेहा प्रकाश द्वारा एक से बढ़कर एक नए-पुराने गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गर्इं। कलाकारों की सुरीली धुनों और गायन ने संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर बांधे रखा। विनायक म्यूजिकल ग्रुप की यह प्रथम प्रस्तुति रही, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा।

About the author

मीडिया एमपीसीजी