गोल्डन टावर म्यूजिकल ग्रुप अमलीडीह की प्रस्तुति
रायपुर। गोल्डन टावर म्यूजिकल ग्रुप अमलीडीह के प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा महान पार्श्व गायक किशोर दा की जन्मतिथि पर रविवार को गोल्डन टॉवर क्लब हाउस में संगीतमय ‘सुर संध्या’ आयोजित की गई। गोल्डन टॉवर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर दा को उनके सदाबहार गीतों के माध्यम से याद करना रहा। संगीत प्रेमियों ने इस सुरमयी शाम में किशोर दा के लोकप्रिय सोलो एवं डुएट गीतों का आनंद लिया। स्थानीय प्रसिद्ध कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को सुरमयी बना दिया और उपस्थित रहवासी किशोर दा के सदाबहार गीतों के साथ गुनगुनाते और झूमते नजर आए।
गोल्डन टावर म्यूजिकल ग्रुप के लोकप्रिय गायक सुब्रत चौधरी, मनीष तलरेजा, देवब्रत धीरदेव , सूर्या रेड्डी, स्वाति श्रीवास्तव, बेबी आरोही धीरदेव, इतिश्री धीरदेव, नीलाक्षी रॉय एवं शितांशु दास ने अपनी शानदार और सुमधुर आवाज में गीत गाकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन संजय वर्मा ने किया। श्री दादाजी इंफ्रा अष्टविनायक रियल्टीज द्वारा कार्यक्रम के दौरान गोल्डन टावर के रहवासियों के लिए तीन विशेष लकी ड्रॉ निकाले गए। वहीं पुरस्कार स्वरूप गायकों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।



