छत्तीसगढ़ मनोरंजन

एनआईटी रायपुर में हुआ श्रुति 2022 का आयोजन, नए पुराने गानों से रंगीन हुई शाम

Written by Tukeshwar Lodhi

रायपुर(10.11.22)- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में 8 नवंबर, 2022 को “श्रुति 2022” का आयोजन किया गया। महोत्सव का आयोजन संस्थान के “रागा- दि म्यूजिक क्लब” द्वारा संस्थान के ” संस्कृति – द कल्चरल कमीटी” के सहयोग से किया गया, जिसमें संस्थान के सभी छात्रों, फैकल्टी के सदस्यों और अन्य दर्शकों ने म्यूजिक नाइट का लुत्फ उठाया। महोत्सव के सम्मानित अतिथि स्टूडेंट एंड फैकल्टी वेलफेयर के डीन डॉ. पी. वाई. ढेकने, रिसर्च एंड कंसल्टेंसी के डीन डॉ. प्रभात दीवान और एकेडेमिक्स के डीन डॉ. श्रीश वर्मा थे। महोत्सव का संचालन टीम रागा के फैकल्टी-इन-चार्ज डॉ. एस. सन्याल और डॉ. आयुष खरे के मार्गदर्शन में किया गया।

“श्रुति” का उदघाटन एनआईटी के मुख्य ग्राउंड में डॉ. पी. वाई. ढेकने द्वारा दीप प्रज्वलन समारोह के साथ हुआ। इसके पश्चात उनकी वेलकम स्पीच के साथ ही भगवान शिव को याद करते हुए महोत्सव का शुभारंभ किया गया। टीम रागा ने महोत्सव की शुरुआत से ही सभी दर्शकों को मोहित कर लिया और अपनी टीम के अलग-अलग गायकों की सहायता से पूरे महोत्सव में सभी दर्शकों को आखिर तक जोड़े रखा। टीम रागा ने महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति का ध्यान रखते हुए हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, तेलुगु आदि भाषाओं में अपनी प्रस्तुति दी और दर्शकों को अपनी जन्मभूमि की भाषा में भी महोत्सव का आनंद लेने के लिए मजबूर कर दिया । महोत्सव में सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. गंगाधर रामटेक्कर, सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ. गोवर्धन भट्ट और संस्थान के अन्य फैकल्टी के सदस्य भी उपस्थित रहे।

महोत्सव का अंत टीम रागा के सभी सदस्यों की सामूहिक परफॉरमेंस के साथ हुआ, जिसने सभी दर्शकों के दिलों को छू लिया। इसके बाद डॉ. एस. सन्याल और डॉ. आयुष खरे ने सभी दर्शकों का धन्यवाद किया और टीम रागा को “श्रुति 2022” के सफल आयोजन की बधाई दी।

About the author

Tukeshwar Lodhi