आरंग(09.11.22)- राजा मोरध्वज की धार्मिक नगरी आरंग में वैसे तो पूरे वर्ष जगह-जगह धार्मिक आयोजन होते रहते है लेकिन इस बार आरंग में सर्व समाज द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।जिसमे पूरे नगर और क्षेत्र के समाज एकजुट होकर इस पावन कार्य मे अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
आयोजन के सम्बंध में बुधवार को आरंग के श्री राधाकृष्ण मंदिर में बैठक आहूत की गई थी जिसमे क्षेत्र के विभिन्न समाजों के प्रमुख,समाजसेवक और धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।बैठक में सबसे पहले आयोजक समिति के नाम पर चर्चा हुई,जिसमे-
◆”सर्व समाज श्रीमद भागवत कथा आयोजन समिति आरंग” पर सहमति बनी।
◆श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 10 दिसम्बर 2022 से 17 दिसंबर 2022 तक हाईस्कूल मैदान पर किया जाएगा।
◆बुलन्दशहर(उत्तरप्रदेश) के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज जी महाराज के द्वारा श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।
◆आयोजन समिति में सभी समाज के प्रमुख सक्रिय सदस्य रहेंगे तथा प्रत्येक समाज से प्रतिनिधि रहेंगे।
वही आयोजन की रूपरेखा को लेकर जल्द ही बैठक रखी जायेगी।

