छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन रायपुर

RAIPUR NEWS: ज्योतिषाचार्य दीनानाथ का दिल्ली में हुआ सम्मान

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग: नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सेमिनार में स्टार अचीवर्स अवार्ड सीजन नौ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य दीनानाथ साहू को चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान बालीवुड अभिनेत्री सहजान पदुम सिंह ने उनका सम्मान किया।

सेमिनार में साहू ने अपने नवीनतम रिसर्च मेडिकल एस्ट्रोलाजी, जिसमें किसी रोगी जातक की कुंडली देखकर उसके गंभीर रोगों को कुंडली, ग्रह को संतुलन करके कैसे इन गंभीर रोगों एवं भविष्य में होने वाले गंभीर ने रोगों से निजात पाया जा सकता है साथ ही आज के बदलते परिवेश में एकल परिवार में घर का वास्तु कैसे हो इस पर अपना रिसर्च प्रस्तुत किया,जिसे काफी सराहा गया। साहू को पहले भी ज्योतिष संबंधित अनेक रिसर्चों के लिए राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान मिल चुके है। उनका आगामी मेडिकल एस्ट्रोलाजी सबंधित ज्योतिष व्याख्यान यूरोप के क्रोएशिया यूनिवर्सिटी में दिसंबर 2023 आयोजित है।

About the author

Tukeshwar Lodhi