आरंग- छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर अपने लंबित पाँच सूत्रीय मांगो को लेकर आगामी 07 जुलाई को आयोजित एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु आरंग विकास खंड एवं तहसील क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा से संबद्ध समस्त संगठन के अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय बीआरसी कार्यालय के प्रशिक्षण हाल में छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें उपस्थित समस्त अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से उक्त हड़ताल को संयुक्त नेतृत्व मे सफल बनाए जाने का निर्णय लेते हुए विकास खंड क्षेत्र के समस्त विभागों के कर्मचारी अधिकारियों को 07 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश लेकर धरना स्थल पहुँच कर हड़ताल को सफल बनाने हेतु अपील की है।
बैठक मे प्रमुख रूप से छत्तीसगढ शिक्षक संघ के संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा, छत्तीसगढ टीचर्स एशोसियेशन के अध्यक्ष हरीश दीवान, क्रांतिकारी शिक्षक संघ के लखमेंदर बौद्ध, छत्तीसगढ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष केशव कुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के अध्यक्ष रेखराम ध्रुव, छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष नेत्रचंद जोशी, स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ अध्यक्ष धनेश कुमार बघेल, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शास.कर्म. संघ अध्यक्ष अरविन्द वैष्णव, छत्तीसगढ़ पटवारी संघ से राहुल जोशी, छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ केअध्यक्ष जी.आर. टंडन, सुरेंद्र चंद्रसेन, शुक्ला, होरी लाल पटेल, नूतन मांडले, प्रह्लाद शर्मा, रोशन चंद्राकर, विजय देवांगन सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारीगण शामिल हुए।