अन्य आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

ग्राम कोरासी में 18 लाख रुपये की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन,आरंग जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने किया भूमिपूजन

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग- आरंग विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांवों में से एक ग्राम पंचायत कोरासी को केबिनेट मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा से कई विकास कार्यो को सौगात मिल रही है।इसी कड़ी में गांव में सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन के लिए 18 लाख रुपए की अनुशंसा मंत्री डॉ.डहरिया द्वारा की गई थी जिसके निर्माण कार्य का भूमिपूजन आरंग जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने किया।गांव में सर्व समाज और महिला समूह की सक्रियता को देखते हुए जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन के प्रयासों से ये सौगात गांव को मिली है। भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच प्रतिनिधि किशोर बंजारे,पूर्व सरपंच खिलेश चेलक,प्रमोद साहू,जितेंद्र वर्मा,कृष्णा साहू,अश्वनी धीवर,प्रीतम साहू,नरेश धीवर,नन्द पटेल,ओमप्रकाश साहू,गायत्री साहू,गुलापा धीवर, उषा धीवर,वैजन्ती पटेल,परशराम यादव,श्रीराम देवांगन,सेवक यादव,ईश्वर धीवर सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

About the author

Tukeshwar Lodhi