आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

NSUI आरंग विधानसभा की बैठक संपन्न.. छात्रों तथा युवाओं तक शासन की योजनाओं को पहुँचाने का लक्ष्य…

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(30.06.23)- नेताजी चौक स्थित मंत्री कार्यालय आरंग में प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पांडे के निर्देशानुसार व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवकुमार डहरिया के विशेष मार्गदर्शन में एवं एनएसयूआई रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी,नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर की उपस्थिति में एनएसयूआई आरंग विधानसभा का प्रथम बैठक एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अजीत कोसले के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
बैठक में छात्रों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने, संगठन विस्तार, संगठनात्मक नियुक्ति, आगामी विधानसभा चुनाव एवं छात्र हित के मुद्दों को लेकर रणनीति तैयार किया गया। नगर पालिका के अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर ने बूथ मैनेजमेंट से संबंधित जानकारी साझा की,वही पार्षद समीर गोरी ने किस प्रकार से छात्रों को एनएसयूआई से जोड़ा जाए,उसे विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की एवं जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने विधानसभा चुनाव तैयारीयों को लेकर व सरकार की छात्र हितेषी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया और पुनः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने की शपथ दिलाई। विधानसभा अध्यक्ष अजीत कोसले ने आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के हाथ को मजबूत कर दोबारा सरकार बनाने के लिए छात्रों को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से अपने अपने स्तर पर सरकार की योजनाओं को व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने एवं छात्रहित में लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान प्रमुख रुप सें पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर, रायपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, महासचिव लकी कोसले, सूरज शर्मा, पप्पू जांगड़े, जितेंद्र पारदी, दिव्यांश श्रीवास्तव, अतुल आनंद, संदीप विश्वकर्मा, भूपेंद्र जांगड़े, महेंद्र बंजारे, गौतम नवरंगें, ऋषभ गोस्वामी, शुभम देवांगन, क्रितेश गायकवाड, दिनेश्वर जांगड़े, मोहन पटेल, चेतन पटेल, कुणाल जांगड़े, निलेश बंजारे, वरुण साहू एवं एनएसयूआई के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the author

Tukeshwar Lodhi