रायपुर(29.07.22)– छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर आयोजित पांच दिवसीय निश्चित कालीन सामूहिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन के अंतिम दिन फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिकलाल मिश्रा के नेतृत्व में डी ए और एच आर ए की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी अधिकारी गण बूढ़ा तालाब रायपुर धरना स्थल पर पहुंचे एवं प्रांतीय निर्देशन में महा रैली निकालकर कलेक्टर रायपुर को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया,

इस अवसर पर संयोजक मिश्रा ने पूरे छत्तीसगढ़ से आए हुए कर्मचारी साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की भेदभाव नीति से कर्मचारी गण आहत हैं, उन्होंने कर्मचारी अधिकारी के जायज मांगों के लिए नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के निर्देशन में जो भी अगला कदम उठाया जाएगा उसका आरंग विकास खंड में पूर्ण समर्थनक कर पालन किया जाएगा ।

इस अवसर पर प्रदेश व्याख्याता संघ के डी के राहंगडाले ने कहा कि संघर्ष हमारा नारा है, व्याख्याता संघ ब्लॉक अध्यक्ष जी आर टंडन, फेडरेशन के महासचिव संतराम साहू ,ब्लॉक अध्यक्ष धनेश बघेल,सचिव अनिता सोनी,सहसचिव अरविंद वैष्णव,सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक अध्यक्ष छोटू राम साहू, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ तहसील अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा, शासकीय लिपिक वर्ग संघ अध्यक्ष केशव डेहरिया, एवं विभिन्न विभागों जनपद, पटवारी, राजस्व, महिला बाल विकास आदि के पदाधिकारी एवं सदस्य गणों की उपस्थिति रही इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरंग एन पी कुर्रे, पेंशनर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद पनिका, टी के बेस,विजय नायक,विष्णु सेन,विष्णु वर्मा, पुराणिक राम साहू, शैलेंद्र शुक्ला, विनोद चंद्राकर,भूखन चंद्राकर, विजय चंद्राकर, प्रफुल्ल मांझी, जितेंद्र शुक्ला, शेख मोहम्मद, धनंजय साहू, मृणाल मूर्ति पांडे ,अभिषेक तिवारी विजय देवांगन ,भास्कर प्रसाद यादव, नितिन मिश्रा, आशीष बघेल, सुरेंद्र चंद्र सेन, मनोज मुछावर, इंद्रजीत वर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में प्राचार्य,अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही

