आरंग छत्तीसगढ़

आरंग: चतुर्थ दिवस हरेली तिहार मना रायपुर कूच करने का लिया संकल्प,जमकर की नारेबाजी

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(28.07.22)-गुरुवार को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर जनपद पंचायत आरंग धरना स्थल पर जुटे साथियों ने मंत्रोचार के साथ न केवल हरेली त्यौहार मनाया वरन गेडी पर चढ़कर छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रति अपने प्रेम और विश्वास को प्रदर्शित करते हुवे , पंचम दिवस में रायपुर कूच करने का प्रांतीय निर्देशन दिया गया, इस अवसर पर फेडरेशन एवं उसमें शामिल संघों के पदाधिकारी जीएस यादव, डीके राहंगडाले, माणिकलाल मिश्रा, जी आर टंडन,केशव डहरिया,ओंकार वर्मा ने कहा कि कर्मचारी अपनी जायज मांग 34% महंगाई भत्ता एवं 20% एचआरए के लिए प्रतिबद्ध है, शासन को चाहिए की भेदभाव नीति ना अपनाए और सामंत शाही प्रथा से बचें तथा तत्काल मांगों को पूरा करें, वही स्वास्थ्य संयोजक संघ से संतराम साहू, धनेश बघेल, अनीता सोनी, मल्लेश्वरी शुक्ला ,मीना साहू , ऊमा साहू, अश्वनी साहू, लीलाधर साहू आदि ने कोरोना काल को याद करते हुए कहा की जब सब अपने ही घरों से भाग रहे थे तब हमीं थे जो सब को छू रहे थे, और सुरक्षा के लिए मुस्तैद थे, अतः शासन को चाहिए कि वह हमें कमजोर ना समझे, शैक्षिक संगठनों से मनोज साहू, हरीश दीवान, छोटू राम साहू, रामकुमार सिन्हा, अरविंद वैष्णव ने कहा कि महंगाई भत्ता सभी कर्मचारियों को समान रूप से मिलना चाहिए आखिर किसी को कम और किसी को ज्यादा यही अंतर आंदोलन का कारण है।

वहीं अन्य वक्ताओं मीता सोनी, रेखा साहू, ओमकार वर्मा, दिगेश्वर साहू, धनीराम साहू ,सुनील मिश्रा, हरमन बघेल,भास्कर यादव,राहुल जोशी,हेमंत चेलक, डोमन डहरिया,प्रदीप जांगड़े,केसर द्विवेदी आदि ने अपने विचारों एवं कविताओं के माध्यम से भी शासन प्रशासन को जगाने की बात की, संयोजक माणिक मिश्रा ने कहा कि शुक्रवार को निश्चित कालीन पांच दिवसीय आंदोलन के अंतिम दिन रायपुर चलना है एवं बूढ़ा तालाब धरना स्थल मे आयोजित धरना-प्रदर्शन के साथ ही महारैली मे भाग लेना है धरना प्रदर्शन में शिक्षा विभाग , जनपद पंचायत कार्यालय, महिला बाल विकास, कृषि विभाग, रजिस्ट्री कार्यालय, पटवारी संघ, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग उद्यानिकी विभाग आदि ने भाग लिया। ज्ञात हो कि फेडरेशन को 88 संघों का समर्थन प्राप्त है, इस अवसर पर प्राचार्य सरोजिनी केरकेट्टा, प्राचार्य गणेश राम मिरी,एबीईओ आलोक चांडक एवं विनोद चंद्राकर, भीकमचंद देवांगन, भूखन चंद्राकर,शैलेंद्र शुक्ला, सत्यनारायण चंद्राकर, अमित अग्रवाल, नितिन मिश्रा, सुनील पटेल,विजय देवांगन,सुरेंद्र चंद्रसेन, फागू राम देवांगन, महेश अग्रवाल, राधेश्याम ध्रुव, प्यारेलाल बेल गहे, लोकेश्वर साहू, कमलेश साहू , धीरेंद्र साहू, जामवती साहू, हीरा साहू, लोमेश्वरी चंद्राकर, गार्गी अग्रवाल, पूर्णिमा साहू, सुमित्रा भांडेकर, प्रफुल्ल मांझी, होरी लाल पटेल, शेष नारायण साहू, अनूप राजपूत, राजेंद्र ओगरे, रायसिंह सिदार, संतोष देवांगन, अंजू एक्का, हेमेंद्र चंद्राकर, भारती ध्रुव, विजय नायक, विष्णु सेन, पीडी मानिकपुरी, राजपाल चंद्राकर, जितेंद्र देवांगन ,राम कुमार ध्रुव, नरसिंह दास मानिकपुरी, लोचन प्रसाद साहू, भूषण जलक्षत्री, प्रेरणा चंद्राकर, विजय चंद्राकर ,भारत लाल नेताम ,ईश्वर दास मानिकपुरी अभिषेक तिवारी, आशीष कुमार बघेल ,कुलेश्वर प्रसाद तारक ,गोपाल राम चंद्राकर, मनहरण ध्रुव, शिव कुमार गायकवाड, देव कुमार गायकवाड, प्रेम लाल जांगड़े, रामेश्वर ठाकुर, छबि राम आदि आरंग विकासखंड के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी गण बहुत अधिक संख्या में उपस्थिति रही।

About the author

Tukeshwar Lodhi