प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंचीय प्रस्तुति का शानदार प्रदर्शन
गरिमा नरवाल ने जीता मिसेज रायपुर 2026 का खिता
सपनो को मिली नई उड़ान
रायपुर। राजधानी रायपुर के जोरा स्थित प्रतिष्ठा बैंक्वेट में “मिसेज रायपुर 2026” का भव्य ग्रैंड फिनाले उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ,उक्त जानकारी देते हुए आयोजक तिलोकचंद बरडिया ने बताया कि शहर की विभिन्न सोसाइटीज में आयोजित फैशन शो एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों ने ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंचीय प्रस्तुति का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू उपस्थित रहीं। वहीं अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स के डायरेक्टर निकेश बरडिया ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मंच महिलाओं को अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ अपने सपनों को नई उड़ान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए जज के रूप में मीनाक्षी टुटेजा, कविता राठी, श्वाति गुप्ता, सोनिया सोनकर सहित रवनीत सिंह उपस्थित रहे। पारंपरिक भारतीय आभूषणों और आधुनिक फैशन के खूबसूरत संयोजन ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पाया।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गरिमा नरवाल ने जीता जहां उन्हें मिसेज रायपुर 2026 के पद से नवाज़ा गया। वही द्वितीय पुरस्कार स्नेहा अग्रवाल व तृतीय पुरस्कार श्रीलक्ष्मी सिंह को मिला। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेताओं को क्रमशः 51,000, 31,000 एवं 21,000 के पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही मिसेज रायपुर 2026 की विजेता को ए.टी.ज्वैलर्स के ब्रांड फेस के रूप में जुड़ने का विशेष अवसर भी मिलेगा। सभी प्रतिभागियों को विशेष उपहार भी प्रदान किए गए। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों के लिए गेम्स, सरप्राइज़ एवं आकर्षक इनाम भी आयोजित किया गया था।



