आरंग छत्तीसगढ़ देश

बड़ी खबर: सोमवार से आरंग के शासकीय कार्यालयों में कामकाज होगा प्रभावित,प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारी रहेंगे सामूहिक अवकाश पर

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(24.07.22)-राज्य के कर्मचारी-अधिकारीगण अपने मौलिक अधिकार केंद्र के समान देय दिनांक से 34% महंगाई भत्ता एवं सातवे वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा प्रदान किए जाने की मांग को लेकर चरण बद्ध आंदोलन कर रहें प्रथम और द्वितीय चरण के आन्दोलन के बाद भी शासन प्रशासन के द्वारा हठधर्मिता के चलते मांगो को पूरा नही करने के कारण पूरे राज्य के कर्मचारी-अधिकारीगण बाध्य होकर कर्म.अधि.फेडरेशन के आह्वान पर कलम रख मशाल उठा ऑनदोलन के तहत दिनांक 25 जुलाई से 29 जुलाई तक सामूहिक अवकाश लेकर पांच दिवसीय निश्चित कालीन ऑनदोलन मे भाग लेगें तथा राज्य के ब्लाक/तहसील/जिला मुख्यालयों मे धरना-प्रदर्शन करेगें ।इसी क्रम में आरंग विकास खंड के फेडरेशन से संबद्ध संगठनो के द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय के सामने धरना देंगे।फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा ने बताया ऑनदोलन को राज्य के 80 मान्यता प्राप्त संगठनो का समर्थन प्राप्त है,जिसके कारण इस ब्लाक के समस्त शालाएं,कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी,तहसील, कोषालय, जनपद पंचायत,कृषी कार्यालय,पंजीयक कार्यालय, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा कार्यालय सहित विभिन्न विभागीय कार्यालय बंद रहेंगे। फेडरेशन के सहसंयोजक टेपेन्द्र बैस, छ ग प्रदेश तृतीय वर्ग शास.कर्म.संघ के तहसील अध्यक्ष एवं फेडरेशन के महासचिव संतलाल साहू,सचिव अनिता सोनी,सहसचिव अरविंद वैष्णव, लिपिक वर्गीय शासकीय कर्म.संघ अध्यक्ष केशव कुमार डहरिया, कोषालयीन अधिकारी संघ के एच.एल.यादव, छ ग व्याख्याता संघ के प्रांतीय संयुक्त सचिव दिलीप कुमार राहंगडाले,छ ग कर्म कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नेत्रचंद जोशी ,छ ग तृतीय वर्ग शासकीय कर्म.संघ तहसील अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा,छ ग व्याख्याता संघ ब्लाक अध्यक्ष गोपत राम टंडन , छ ग शिक्षक संघ के संभागीय सचिव ओंकार वर्मा,ब्लाक अध्यक्ष रेखराम ध्रुव,स्वास्थ्य संयोजक कर्म.संघ के ब्लाक अध्यक्ष धनेश कुमार बघेल,छ ग पटवारी संध से राहुल जोशी,कोषालयीन कर्म.संघ के हेमंत कुमार चेलक, महिला बाल विकास विभाग से केशर द्विवेदी,छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लाक अध्यक्ष छोटूराम साहू,तुलाराम पाल,पंचायत विभाग से राजकुमारश्रीवास, ए आर साहू,नितिन मिश्रा,नूतन मांडले आदि ने समस्त कर्मचारी-अधिकारियो से धरना स्थल कार्यालय जनपद पंचायत के सामने उपस्थिति प्रदान कर ऑनदोलन को सफल बनाए जाने की अपील की है।

About the author

Tukeshwar Lodhi