आरंग छत्तीसगढ़

हाथी ब्रेकिंग: दिनभर आरंग के गांवों में विचरण करने के बाद दंतैल हाथी वापस महासमुंद क्षेत्र लौटा

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(28.09.22)- महानदी पार कर आरंग क्षेत्र के गांवों में दिनभर विचरण करने के बाद दंतैल हाथी महानदी पार कर वापस महासमुंद वन मंडल क्षेत्र लौट गया हैं।दंतैल हाथी दिनभर आरंग क्षेत्र के महानदी किनारे बसे बेनीडीह, राटाकाट और पारागांव में विचरण कर रहा था।इस दौरान ग्रामीणों में दहशत का माहौल था।कृषि कार्य मे जुटे किसान भी आज दिनभर अपने फसलों की चिंता करते हुए घरों में बैठे रहे।सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी लोकनाथ ध्रुव ने बताया कि आज सुबह से दंतैल हाथी आरंग क्षेत्र में घूम रहा था। इस दौरान हाथी ने बेनीडीह के खेतों में पहुँचकर धान की फसलों को नुकसान पहुँचाया है।दिनभर आरंग क्षेत्र में विचरण करने के बाद दंतैल हाथी महानदी पार कर वापस महासमुंद वन मंडल क्षेत्र लौट गया है। हाथी के आरंग क्षेत्र में फिर से आने की संभावना है जिसके कारण वन विभाग की टीम रातभर क्षेत्र में गश्त करेगी। इस दौरान आरंग क्षेत्र के महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

About the author

Tukeshwar Lodhi