आरंग छत्तीसगढ़

आरंग क्षेत्र में एक बार फिर हाथी ने दी दस्तक,दंतैल हाथी महानदी पार कर क्षेत्र में कर रहा विचरण

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(28.09.22)- आरंग क्षेत्र में एक बार हाथी ने दस्तक दे दी है।महासमुंद वन मंडल से महानदी पार कर आरंग क्षेत्र में एक दंतैल हाथी के पहुँचने से आसपास के गांव में दहशत का माहौल है।अभी हाथी ग्राम बेनीडीह और राटाकाट के बीच बने सियार नाला में बैठा हुआ है।

सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी लोकनाथ ध्रुव ने बताया कि हाथी रात में महानदी पार कर विचरण करते हुए आरंग क्षेत्र के ग्राम बेनीडीह पहुँचा है।इस दौरान खेतो में लगे धान की फसलों को नुकसान हुआ है।वन विभाग द्वारा हाथी की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।साथ ही ग्राम बेनीडीह, राटाकाट,अमेठी,गुदगुदा और पारागांव में अलर्ट जारी किया गया है।

About the author

Tukeshwar Lodhi