आरंग(27.09.22)- धार्मिक नगरी आरंग में नवरात्रि के दौरान जगह-जगह अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इसी क्रम में श्री साईं गणेशोत्सव समिति द्वारा सप्तमी के अवसर पर 2 अक्टूबर को महामाया पारा में भव्य भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। सजल चंद्राकर ने बताया कि आदिशक्ति माँ महामाया देवी की कृपा से श्री साईं गणेशोत्सव समिति महामाया पारा आरंग द्वारा सप्तमी के पावन तिथि पर 02 अक्टूबर दिन रविवार को दोपहर 01.00 बजे से महामाया पारा के भव्य भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।आरंग तथा आसपास के समस्त श्रद्धालुगण महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए सादर आमंत्रित हैं।

