समाज की विरासत, संस्कृति, परंपराओं और महिला सशक्तिकरण को समर्पित पत्रिका ‘सांझ’ का विमोचन
सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ लेडीज विंग द्वारा शगुन फार्म में कार्यक्रम ‘सांझ-ए-रोशनी’ का आयोजन किया गया। जो समाज के लिए बेहद खास और यादगार रहा। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना रहा, जहां वे अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकें तथा आपसी प्रेम, सहयोग और एकता के रिश्तों को और मजबूत बना सकें। इस अवसर पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं के हाथों महिला पत्रिका ‘सांझ’ का विमोचन भी हुआ। जो समाज की विरासत, संस्कृति, परंपराओं और महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक विशेष पहल रही। इस आयोजन में दीवाली क्वीन हरदीप कौर रहीं और श्रृगांर की सांझ रैम्प वॉक विजेता मनशीत कौर टूटेजा, करिश्मा कौर खनूजा व हर्षदीप कौर रहीं।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण ‘श्रृंगार दी सांझ’ रैम्प वॉक रहा, जिसमें महिलाओं ने पूरे आत्मविश्वास, खूबसूरती और शानदार अंदाज के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। साथ ही दीपावली क्वीन प्रतियोगिता और दीपावली तंबोला के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। रंगारंग डांस परफॉर्मेंस, लकी ड्रॉ, तंबोला और अनेक मनोरंजक गतिविधियों ने इस शाम को यादगार बना दिया। सिख समाज छत्तीसगढ़ लेडीज विंग की अध्यक्ष डॉली गुम्बर व संयोजक डॉ. रीना टूटेजा ने बताया, इस आयोजन में प्रतिभागियों, कलाकारों, सहयोगियों और सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
इस कार्यक्रम में सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ लेडिस विंग से सुरेंद्र कौर छाबड़ा, सोमा छाबड़ा, रिंकी टुटेजा, सुरेंदर कौर चावला, जगजीत कौर भसीन, दलजीत कौर भसीन, जसविंदर कौर होरा, रजिंदर कौर खनुजा, कमलजीत अजमानी, सतवंत कौर सलूजा, विमलेश कौर सलूजा, राखी खंडूजा, हरप्रीत होरा, रूपिंदर होरा, राखी अरोरा, डिम्पी अजमानी, चरनदीप कौर, रिम्पी अजमानी, तेजिंदर कौर, ऋचा मक्कड़, खुशबू चहल आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित रहीं।