आरंग छत्तीसगढ़ संस्कृति

आरंग: शांति समिति की बैठक संपन्न, शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध-मंत्री डॉ.डहरिया ने दिए निर्देश

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(25.09.22)- आरंग शहर के भीतर बेधड़क चलने वाले भारी वाहनों से लोगो को अब निजात मिलेगी।मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से बैठक कर आरंग शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।भारी वाहन अब श्रीराम तिराहा बायपास से होकर,कालेज चौक से खरोरा मार्ग के लिए निकलेगी।इसके लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा सूचना बोर्ड तथा पुलिस प्रशासन द्वारा बेरिकेडिंग की जाएगी।ये जानकारी आरंग पुलिस थाना में नवरात्रि पर्व के मद्देनजर आयोजित शांति समिति बैठक में अधिकारियों ने दी।

बैठक में आरंग तहसीलदार गोविंद सिन्हा,थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर,नगर पालिका सीएमओ होरी सिंह ठाकुर,नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों,दुर्गा समितियों के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिको को जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के बारे में जानकारी दी।
इसके अलावा विभिन्न विषयो पर चर्चा पश्चात निर्णय लिए गए जिसमे:
विसर्जन के दौरान डीजे,धुमाल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा,उल्लंघन करने पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
■ दुर्गा पंडालों में सुरक्षित तरीके से विद्युत कनेक्शन लिया जाए।
■ पंडालों में देररात तक लाउडस्पीकर न बजाए,शिकायत मिलने पर कार्यवाई की जाएगी।
■ नगर पालिका प्रशासन द्वारा नवरात्रि के दौरान साफ-सफाई,पानी,और प्रकाश व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा जाएगा।
■ महामाया तालाब में मूर्तियों के विर्सजन के लिए पालिका द्वारा क्रेन,नाव की व्यवस्था की जाएगी।
■ पंडालों में आरंग पुलिस द्वारा गस्त किया जाएगा।

प्रशासन ने इसके अलावा दुर्गा विसर्जन एवं दशहरा पर्व के दौरान महिलाओं एवं बच्चों को महंगे आभूषण और महंगे मोबाइल लेकर नही आने की अपील की है। साथ ही पर्व को भाईचारा और शांतिपूर्ण मनाने की अपील की है।
बैठक में नगर के जनप्रतिनिधि,दुर्गा समितियो के पदाधिकारी,नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About the author

Tukeshwar Lodhi