अन्य आरंग छत्तीसगढ़

आरंग: नवरात्रि पर्व को लेकर आरंग पुलिस थाना में शांति समिति की बैठक आज

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(25.09.22)- धार्मिक नगरी आरंग में नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।पूरे नगर में लगभग 30 से 40 पंडालों पर माँ दुर्गा विराजमान होती है और श्रद्धालुओं की खासी भीड़ दर्शन के आते हैं।नवरात्र को लेकर प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी एवं सुझावों के सम्बंध में 25 सितंबर रविवार को शाम 4.00 बजे आरंग पुलिस थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है।आरंग थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में आरंग एसडीएम अतुल विश्वकर्मा,तहसीलदार गोविंद सिन्हा,सीएमओ होरी सिंह ठाकुर,नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर,सभी वार्डो के पार्षद,एल्डरमेन,दुर्गा समितियों के पदाधिकारी,नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

About the author

Tukeshwar Lodhi