रायपुर। छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी (छसपा), सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज, छत्तीसगढ़ी बेरोजगार संघ, विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शालेय छात्र संघ, छत्तीसगढ़ी संयुक्त किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ी महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ी छात्रसंघ एवं छत्तीसगढ़ी मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय 27वां राज्योत्सव 31 अक्टूबर से मनाया जाएगा। प्रथम दिवस राजधानी के साहू धर्मशाला टिकरापारा में कार्यकर्ता सम्मेलन व संगोष्ठी होगी। जिसका संचालन चेतन देवांगन, लालाराम वर्मा, विमल ताम्रकार करेंगे। राज्य आंदोलनकारी अनिल दुबे, जी.पी.चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा, भुवनलाल पटेल, सतनम साच, परसराम ध्रुव, महेंद्र कौशिक, अशोक कश्यप, गोवर्धन वर्मा, बेगेन्द्र सोनबेर, चंद्रप्रकाश साहू, बृजविहारी लाल साहू, श्यामूराम सेन, शिव बेहरा, गणपति पटेल, चूड़ामणी पटेल, रामसिंग कंवर, राधा बाई सिन्हा, मुन्नूबाई पटेल, रितु महंत, छन्नू साहू, लक्ष्मी निषाद, योगेंद्र यादव सहित लगभग 28 जिलों के पदाधिकारी, प्रमुख कार्यकर्ता व राज्य आंदोलनकारी शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम धरोहर ‘चंदैनी गोंदा’ 1 नवंबर को रात्रि 8 बजे से
द्वितीय दिवस, 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ी भवन, हांडीपारा के प्रांगण में राजनांदगांव जिले के महरूद का छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम धरोहर ‘चंदैनी गोंदा’ रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा। इस दौरान सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन से जुड़े 7 आंदोलनकारी महेन्द्र कौशिक- कवर्धा, गोवर्धन वर्मा- बलौदाबाजार, बेगेंद्र सोनबेर- रायपुर, श्यामूराम सेन- रायपुर, परसराम ध्रुव- तिमरपुर महासमुंद समेत स्व. रामदास महंत-कोरबा व स्व.तुलसी महंत- कोरबा रामपुर के परिवारजनों का मोमेंटो, शॉल-श्रीफल व फूलमाला से सम्मान किया जाएगा। साथ ही इन्हें राज्य आंदोलनकारियों का प्रमाण पत्र भी उपस्थित प्रमुख अतिथि गण अंचल के इतिहासकार प्रोफेसर के.के.अग्रवाल, इंजीनियर जी.पी. चंद्राकर, पूर्व पार्षद छगन चौबे, राज्य आंदोलनकारी नेतृत्वकर्ता अनिल दुबे के हाथों प्रदान किया जाएगा।
होगी आकर्षक आतिशबाजी
कार्यक्रम की आगे कड़ी में राज्य आंदोलनकारी स्थल मोमिनपारा, हांडीपारा, ललिता चौक, तात्यापारा चौक के बच्चों की कम्प्यूटर शिक्षा के लिए मोमिनपारा स्कूल को कम्प्यूटर प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर जोरदार आतिशबाजी के साथ राज्योत्सव की खुशियां मनाई जाएंगी।