आरंग छत्तीसगढ़ जीवन शैली

आरंग में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ठाकुर ने किया मोबाइल मेडिकल यूनिट और धन्वन्तरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(23.09.22)- आरंग नगर पालिका परिषद में मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही होरी सिंह ठाकुर पालिका क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे है।पालिका क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं जैसे सफाई,बिजली, पानी की समस्याओ का तुरंत निराकरण कर रहे है।साथ ही समय समय पर क्षेत्र में हो रहे विकासकार्यो का जायजा भी ले रहे है।

इसी दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर ने आरंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित हो रहे श्री धन्वन्तरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया साथ ही नगर पालिका क्षेत्र के वार्डो में जाकर लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण करने वाले मोबाइल मेडिकल यूनिट बस का निरीक्षण कर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बदलते मौसम से लोगो की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है ऐसे में मोबाइल मेडिकल यूनिट बस से लोगो को अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए घर पहुँच सेवा मिल रही वही श्री धन्वन्तरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर से आम लोगो को सस्ती और उपयोगी दवाइयां मिल रही है।

About the author

Tukeshwar Lodhi