आरंग(22.09.22)- आरंग पुलिस ने नेशनल हाईवे 53 पर श्रीराम तिराहा के पास एक ट्रक से लोहे के सामान जब तक किया है जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है। आरंग थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सालिक राम साहू, आरक्षक व्यास नारायण घृतलहरे, गिरधर प्रजापति,नगर सैनिक दुर्गेश चंद्राकर के द्वारा नेशनल हाईवे 53 पर चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों को चेक किया जा रहा था, इसी दौरान टाटा ट्रक क्रमांक सीजी 4 एलक्यू 1852 को रोका गया तथा ट्रक चालक से पूछताछ किया गया ट्रक चालक ने अपना नाम धर्मराज नाग पिता टिकेश्वर नाग जिला नुआपाड़ा उड़ीसा बताया।
ट्रक में लोहे का सेंटरिंग, लोहे का एंगल,चैनल शाकअप,बेयरिंग पाया गया। चालक के पास इन सामानों के परिवहन करने के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं था जिसके आधार पर पुलिस ने लोहे के सामान सहित ट्रक को जप्त कर लिया है ।जप्त की गई लोहे की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ करने के बाद रायपुर न्यायालय में पेश कर दिया है साथ ही मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है।

