अन्य आरंग छत्तीसगढ़

आरंग:नए वार्डो में विकासकार्यो का जायजा लेने पहुँचे सीएमओ ठाकुर,लोगो से मुलाकात कर सुनी समस्याएं

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(21.09.22) – आरंग नगर पालिका परिषद में शामिल होने के बाद बैहार तथा घुमराभाठा वार्ड में मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के घोषणा अनुरूप विकासकार्यो की शुरुआत हो चुकी है। बैहार में 582.00लाख रुपये के कुल 18 निर्माण कार्य जारी है साथ ही घुमराभाठा में 106.00करोड़ रुपए के 5 विकास कार्य प्रगति पर है।बुधवार को नव सम्मिलित वार्डो में विकासकार्यो का जायजा लेने मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर अपने स्टॉफ के साथ दोनो वार्डो का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने विकासकार्यो की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।इस बाद वार्ड वासियों से मुलाकात कर लोगो की मूलभूत सुविधाओं के यथाशीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

बैहार में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन प्रारंभ करने हेतु महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को तत्काल ई रिक्शा उपलब्ध कराई गई। साथ ही वार्डो में प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी ली गई,वही क्षेत्र में अवैध कब्जा,आबादी पट्टा के सम्बंध में वार्डवासियों से जानकारी ली गई।

About the author

Tukeshwar Lodhi