छत्तीसगढ़ रायपुर शिक्षा

एनआईटी रायपुर की टीम ई सेल ने अटल इनोवेशन स्कीम के तहत जे आर दानी सहित तीन स्कूलों का किया दौरा, स्टार्टअप की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

Written by Tukeshwar Lodhi

रायपुर(15.11.22)- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर की टीम ई सेल ने14 नवंबर 2022 को अटल इनोवेशन स्कीम के तहत जे. आर. दानीउच्चतरमाध्यमिकविद्यालय, भारत माता सीनियर सेकेंडरीस्कूलएवंदिल्लीपब्लिकस्कूलरायपुर का दौरा किया | इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों मे नए नए इनोवेशन के प्रति जानकारी एवं उत्साह बढ़ाना है | ‘भारत में एक मिलियन बच्चों को नियोटेरिक इनोवेटर्स के रूप में विकसित करने’ की दृष्टि के साथ, अटल इनोवेशन मिशन पूरे भारत के स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैबोरेटरीज (एटीएल) स्थापित कर रहा है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं में जिज्ञासा, रचनात्मकता और कल्पना को बढ़ावा देना है और डिजाइन मानसिकता, कम्प्यूटेशनल सोच, अनुकूली शिक्षा, भौतिक कंप्यूटिंग आदि जैसे कौशल विकसित करना है । विद्यालय मे विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को संबोधित करते हुए टीम ई सेल ने आधुनिक टेक्नोलॉजी के बारे मे अहम जानकारी दी जिससे छात्र उत्साहित नजर आए| यह कार्यक्रम ई सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. चंद्रकांत ठाकुर के मार्गदर्शन में हुआ।

अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) हमारे देश में इनोवेशन और स्टार्टअप की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा की गई एक प्रमुख पहल है। ए आई एम का उद्देश्य अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए नए कार्यक्रमों और नीतियों को विकसित करना, विभिन्न हितधारकों के लिए मंच देना और सहयोग के अवसर प्रदान करना और देश के इनोवेशन और स्टार्टअप के लिए एक मुख्य संरचना बनाना है।

अटल टिंकरिंग लैबोरेटरीज के प्रमुख ने यूट्यूब लाइव प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत की।जिसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत समारोह से हुई तथा विद्यार्थियो को ई सेल के बारे मे परिचय कराया गया  छात्रों को उपलब्ध सामाग्री जिसमें प्रॉपेलर,स्विच,डी.सी. मोटर, वायर, 9 V की बैटरी से स्टैंडिंग फैन बनाना बताया गया।

ई सेल के कोऑर्डिनेटर्स ने छात्रों के समक्ष प्रॉपेलर फैन मॉडल बनाया।युवा मन मे कुछ नया सोचने की क्षमता को बढावा देने के उद्देशय से टीम ई सेल ने तरह-तरह के मशीनों से छात्रों को रुबरु कराया ।अंत में विद्यार्थियों ने टीम से प्रश्न किए तथा टीम ने उसका निराकरण भी किया।

About the author

Tukeshwar Lodhi