देश

लताजी के गीतों पर हुई राष्ट्रीय स्तर की गायन स्पर्धा विजेता बने कोरबा के भव्य देवांगन 

Written by Kamlakar Yerpude

स्वर्णिम धरोहर लता फाउंडेशन का सुरीला आयोजन

लताजी के गीतों पर हुई राष्ट्रीय स्तर की गायन स्पर्धा

  • विजेता बने कोरबा के भव्य देवांगन 

 

 

रायपुर। संस्था स्वर्णिम धरोहर लता फाउंडेशन के तत्वावधान में आज एक बार फिर देश के विभिन्न भागों से आये प्रतियोगियों ने सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल के सभागार में लता जी के गीत अपने स्वर में गाकर समां बाँध दिया | विदित हो इस प्रतियोगिता हेतु देश भर से रायपुर आये 457 प्रतिभागियों में से , पहले स्टेज राउंड के लिए 40 प्रतियोगियों का चयन किया गया था। और फिर इनमें से दूसरे चरण के स्टेज राउंड हेतु 20 प्रतियोगियों का चयन किया प्रतियोगिता के निर्णायक , जाने माने बांसुरी वादक मुरलीधर नागराज और उनकी पत्नी नामचीन गायिका तापसी नागराज ने , और आज इन 20 प्रतिभाओं की गायन क्षमता का आकलन करते हुए 6 प्रतिभागियों का चयन हुआ और फिर इन 6 में से अंतिम तीन विजयी प्रतियोगियों का चयन किया जाने माने संगीतकार और म्युज़िक अरेंजर अमर हल्दीपुर , मशहूर ग़ज़ल गायिका मिताली सिंह और गायिका जयश्री शिवराम ने | लताजी पर केन्द्रित इस संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया कोरबा के भव्य देवांगन ने , दूसरा स्थान प्राप्त किया रांची ( झारखंड ) की सोनम पाठक ने और तीसरे स्थान पर रहीं जगदलपुर की रहने वालीं प्रथा दुबे।

इन तीनों विजेताओं को लता जी की पुण्य तिथि , 6 फरवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रम में नामचीन संगीतकार और म्युज़िक अरेंजर उत्तम सिंह के हाथों सम्मानित किया जायेगा और ट्राफी दी जाएगी आज के कार्यक्रम का भी कुशल संचालन किया अभिलाषा शर्मा और आकाशवाणी के प्रसिद्द उद्घोषक दीपक हटवार ने | कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लेने के लिए मुम्बई से विशेष रूप से आए थे लगभग 2 दशक तक लताजी के लिए जनसंपर्क कार्य की ज़िम्मेदारी सँभालने वाले  प्रीतम शर्मा। समारोह को स्वर्णिम धरोहर लता फाउंडेशन के संस्थापक मनोज शर्मा ने कार्यक्रम में सम्मिलित निर्णायकों , प्रतियोगियों और अतिथियों के प्रति अपना आभार प्रकट किया.इस आयोजन को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग़ दिया संस्था के अध्यक्ष , सीमा सुरक्षा बल के सेवा निवृत्त महा निदेशक अखिलेश्वर सिंह और प्रसिद्द बांसुरी वादक विवेक टांक और रिशु ने।

About the author

Kamlakar Yerpude