देश

कॉस्मो एक्सपो 2026 – प्रगति, सहभागिता और उद्देश्य का उत्सव

Written by Kamlakar Yerpude

कॉस्मो एक्सपो 2026 की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

कॉस्मो की टीम ने सीएम विष्णु देव साय से की शिष्टाचार भेंट 

रायपुर। कॉस्मो एक्सपो 2026 की तैयारियों को एक बड़ी मजबूती देते हुए टीम कॉस्मो ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से कॉस्मो एक्सपो 2026 में पधारने का आमंत्रण दिया। यह मुलाकात छत्तीसगढ़ में व्यापार, उद्योग, उद्यमिता और समग्र विकास को बढ़ावा देने की साझा सोच को दर्शाती है।

 

इस अवसर पर टीम कॉस्मो ने माननीय मुख्यमंत्री जी को कॉस्मो एक्सपो 2026 के उद्देश्य, स्वरूप और व्यापक प्रभाव की जानकारी दी। चर्चा के दौरान बताया गया कि यह एक्सपो विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों, उद्यमियों और हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान कर राज्य को व्यापार और निवेश के एक सशक्त केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य करेगा।

 

बैठक के दौरान टीम कॉस्मो ने छत्तीसगढ़ के लिए विकसित मोबाइल नेत्र जांच वैन (मोबाइल आई केयर वैन) के बारे में भी जानकारी दी, जिसका उद्देश्य दूर-दराज़ और जरूरतमंद क्षेत्रों तक नेत्र चिकित्सा सुविधाएं पहुँचाना है। टीम ने इस जनहितकारी पहल को प्रोत्साहित करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी से मोबाइल आई केयर वैन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करने का अनुरोध भी किया।

 

कॉस्मो एक्सपो के चेयरमैन रोटेरियन सौरभ सोनी ने बताया की यह मुलाकात कॉस्मो एक्सपो 2026 को एक ऐतिहासिक आयोजन बनाने के संकल्प को और सशक्त करती है। माननीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और टीम कॉस्मो के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन न केवल व्यापार और उद्योग को नई दिशा देगा, बल्कि सामाजिक सरोकारों के साथ राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

रोटरी कॉस्मो के वर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन मनोज अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अजय गोयल , पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन आशीष अग्रवाल, रोहित जैन, सुबोध सोमानी, पीयूष सुराणा, राहुल फ़रमानिया, हरीश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल ने विस्तार चर्चा के दौरान बताया के रोटरी कॉस्मो वर्तमान में रायपुर शहर के 5 शासकीय शाला का जीर्णोद्धार भी करके आने वाले छात्रों को बेहतर सुविधा मुहैया करवा रहा है!

 

 

 

About the author

Kamlakar Yerpude