देश

नागपंचमी पर कालसर्प दोष निवारण महायज्ञ आज से

रायपुर। ज्योतिष पीठ उज्जैन के तत्वावधान में नागपंचमी के विशेष मुहूर्त पर बुधवार, 12 अगस्त से सोमवार, 17 अगस्त तक के लिए पंजाब नेशन बैंक के पास स्टेशन रोड स्थित श्रीराम भवन में उज्जैन ज्योतिष पीठ के पीठाधीश्वर पं. विनोद गुरु के सानिध्य में कालसर्प दोष निवारण महायज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम के व्यवस्थापक वास्तुविद सलाहकार विनोद गुप्ता के अनुसार इस अनुष्ठान के साथ-साथ पितृदोष, चांडाल दोष व मंगल शांति निवारण महायज्ञ के अनुष्ठान भी इस प्रसंग पर होंगे। ज्योतिष पीठाधीश्वर पंडित विनोद द्वारा जातकों की नि:शुल्क जन्मपत्री व हस्तरेखा भी देखी जाएगी।

About the author

मीडिया एमपीसीजी