देश

अवधपुरी मैदान गुढ़ियारी में संत चिन्मयानंद बापूजी सुनाएंगे भागवत कथा

Written by Kamlakar Yerpude

अवधपुरी मैदान गुढ़ियारी में संत चिन्मयानंद बापूजी सुनाएंगे भागवत कथा
0 रायपुर में पहली बार होने जा रहा बापूजी की कथा का वृहद आयोजन
0 आज शाम माना विमानतल पहुंचेंगे बापूजी, मंगलवार को निकलेगी भव्य मंगलकलश यात्रा
0 कथा 7 से 13 जनवरी तक प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक होगी

रायपुर। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट हरिद्वार के संस्थापक सुविख्यात राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापूजी महाराज की वाणी से धर्मधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 7 जनवरी से होने वाला है। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की रायपुर शाखा के तत्वावधान में यह कथा अनुष्ठान 13 जनवरी तक चलेगा, प्रतिदिन कथा संध्या 4 बजे से होगी।
जिसका शुभारंभ 6 जनवरी को प्रात: 9 बजे माँ काली मंदिर गुढ़ियारी से भव्य मंगलकलश यात्रा से होगा। यह कलश यात्रा माँ काली मंदिर से प्रारंभ होगा क्षेत्र भ्रमण करती हुई कथा स्थल- मारुति मंलम भवन गुढ़ियारी पहुंचेगी, जिसमें 21 सौ महिलाएं शीश पर मंगलकलश धारण किए हुए सम्मिलित होंगी।

कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए हाल ही में कथा आयोजन समिति की एक बैठक हुई, जिसे सम्बोधित करते हुए आयोजन प्रमुख ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि गुरुदेव बापूजी का आगमन 5 जनवरी की संध्या विवेकानंद विमानतल माना में हो जाएगा, विमानतल से वे सीधे मारुति मंगलमय पहुंचेंगे।
6 जनवरी को प्रात: 9 बजे से काली मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली जायेगी, जो कथा स्थल तक आयेगी। सात दिवसीय कथा 7 से 13 जनवरी तक प्रतिदिन संध्या 4 से 7 बजे तक चलेगी। इस बैठक में प्रमुख रूप से सम्मिलित गुरुदेव बापूजी के प्रतिनिधि मयंक वैध ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में गुरुदेव द्वारा कथायें सुनाई जा चुकीं हैं, रायपुर में प्रथम बार वृहद कथा का आयोजन हो रहा है। पूज्य बापूजी से जुड़े देश-विदेश में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन हैं, उनका कथा सुनने आगमन होगा, निश्चित ही यह आयोजन अत्यं भव्य होगा। बैठक में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश मिश्रा, मयंक वैद्य, संजय मित्तल, राजेश गोयल, नितिन कुमार झा, अखिलेश तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, ज्योति झा, श्वेता सोनी, पार्वती शर्मा, मुक्ता शर्मा, मोनिशा पाण्डेय, रश्मि जैन, के. सत्या बाबू, रामा राव, सीमा शर्मा, लक्ष्मी यादव, प्रियंका ठाकुर, विद्या शर्मा सहित दो सौ से ज्यादा वॉलिंटियर उपस्थित थे।

About the author

Kamlakar Yerpude