भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री शिवकुमार डहरिया ने पंडित नेहरू जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को भावपूर्ण शब्दों में स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने देश को लोकतंत्र, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शिक्षा व्यवस्था, औद्योगिक विकास और आधुनिक भारत की मजबूत नींव प्रदान की। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और विचार आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, जनसेवा और कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सार्थक संवाद भी किया।
कार्यक्रम में आरंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कोमल साहू जी, मंडल अध्यक्ष श्री कुलदीप वर्मा जी, श्री शोभा साहू, श्री घनश्याम साहू, श्री धन्ना साहू जी, श्री नारायण कुर्रे जी, श्री सत्येंद्र चेलक जी, श्री शिवलाल साहू जी, श्री पूनम साहू जी, श्री जगदीश साहू जी, श्री महेंद्र साहू जी, श्री निखिल वंशे जी, श्री हरिचंद पांडे जी, श्री रामकृत साहू जी, श्री खेलू साहू जी, श्री दिलहरन यादव जी, श्री इंदु कुर्रे जी, श्री दौलत निषाद जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं साथीगण उपस्थित रहे।

