
IPL के 13वें सीजन में प्ले-ऑफ का आगाज
IPL के 13वें सीजन में प्ले-ऑफ का आगाज आतिशबाजी के साथ हुआ। दुबई में गुरुवार को पहला क्वालिफायर खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से शिकस्त दी। मैच में मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 बड़े विकेट लेकर दिल्ली को ढेर कर दिया।
उन्होंने शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस और डेनियल सैम्स को आउट किया। इसी के साथ बुमराह IPL के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा 27 विकेट लेने वाले भारतीय बन गए। उनसे पहले 2017 सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने 26 विकेट लिए थे।


