आरंग खेल जगत राजनीति

ARANG NEWS:- आरंग में ब्लाक स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का भव्य आयोजन,जनपद पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग:- आरंग जनपद पंचायत में ब्लाक स्तरीय खेल आयोजन का शानदार आगाज ग्राम पंचायत गुल्लू मैट्स यूनिवर्सिटी में किया गया। बतादे कि छग सरकार द्वारा लगातार छग छत्तीसगढ़िया और छत्तीसगढ़ी को बढ़ावा दे रहे हैं।
हर साल कि तरह इस साल भी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों शुरुआत गांव लेवल से जोन लेवल आयोजित होने के बाद ब्लाक स्तरीय खेलो का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग रहे।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि छग सरकार के मुखिया भूपेश बघेल एवं मंत्री डा. शिवकुमार डहरिया के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में इन खेलो का आयोजन किया गया है। खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग ने आगे कहा कि गांव स्तर से लेकर जोन ब्लाक जिला राज्य स्तर पर अपना पहचान के साथ माता पिता और गांव नाम खेल से रौशन होता है। खिलाड़ी को खेल भावना से खेलना चाहिए। छग के गांवों में खेल प्रतिभा को निखारना और जितने वाले खिलाड़ी को प्रोत्साहन राशि उनके खाते में जमा किया जाएगा।

छग सरकार संस्कृति परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार का खेल आयोजन किया जाना सरहनीय कार्य है। खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग ने सभी खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग , मोहन साहू प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य,मैट्स यूनिवर्सिटी प्राचार्य खान सर, कुमार सिंह लहरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ईशान चंद्राकर प्रतिनिधि जनपद सदस्य, चंद्रशेखर साहू प्रतिनिधि जनपद सदस्य, पोषण साहू सरपंच ग्राम खमतराई, महेश साहू सरपंच ग्राम संडी, जोधा साहू सरपंच राखी, प्रेम ढीढी सरपंच ग्राम गुल्लू, संतोष साहू सरपंच ग्राम पंचायत नागपुर, किशोर बंजारे सरपंच ग्राम पंचायत को कोरासी, राजू बासवर सरपंच ग्राम पंचायत तोड़गांव, गणेश गृतलाहारे सरपंच ग्राम पंचायत सेजा, दुर्गेश साहू सरपंच ग्राम भैंसा, अमर नाथ वर्मा सरपंच ग्राम घोरभट्टी, अश्वनी गजेंद्र सरपंच ग्राम सेमरिया ,राकेश प्रधान खेल अधिकारी, जनपद पंचायत के कर्मचारी, सचिव गण राजीव मितान क्लब के अध्यक्ष कोषाध्यक्ष सचिव अनेक लोग उपस्थित थे।

About the author

Tukeshwar Lodhi