आरंग छत्तीसगढ़ धर्म

ARANG NEWS : सावन सोमवार और नागपंचमी के शुभ संयोग पर आरंग के महाकालेश्वर मंदिर में होगा पार्थिव शिवलिंग पूजन….आप भी हो सकते है शामिल..

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(20.08.23)- मंदिरों की नगरी आरंग में पूरे सावन भर शिवालयों में अभिषेक पूजा का आयोजन हो रहा है।आरंग के सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है।वही 21 अगस्त को सावन सोमवार एवं नागपंचमी के शुभ अवसर पर केवशी लोधी पारा में दमौआ तालाब के पास स्थित श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण मे नि:शुल्क जनकल्याणार्थ सामूहिक पार्थिव (मिट्टी से बनाकर) शिवलिंग पूजन का आयोजन किया गया है।

जो भी भक्तजन इस पूजन में शामिल होना चाहते हैं अपने लिए पूजन सामग्री ,बैठने के लिए आसन व मिट्टी से बना हुआ पार्थिव शिवलिंग साथ मे लेकर शाम 4:00 बजे श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर मे पधारकर इस पूजन मे शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते है।

About the author

Tukeshwar Lodhi