महासमुंद: बागबाहरा के मंडी अध्यक्ष और लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़कर जनता की सेवा करने वाले तेजन चंद्राकर ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए खल्लारी विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश की है।उन्होंने अपना आवेदन ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर को सौंपा है। आपको बता दे कि तेजन चंद्राकर का पूरा परिवार शुरू से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़कर विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनता की सेवा में लगी हुई है।खल्लारी विधानसभा में तेजन चंद्राकर की काफी लोकप्रियता है। वे छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े हुए है।ऐसे में खल्लारी विधानसभा से तेजन चंद्राकर एक मजबूत दावेदार के रुप मे उभरे है।
आवेदन जमा करना के बाद तेजन चंद्राकर ने कहा कि उनका पूरा परिवार कांग्रेस से जुड़कर जनता की सेवा करते आ रहे है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा लोगों को एकता का संदेश देती है।क्षेत्र की जनता का प्यार और आशीर्वाद से उन्होंने खल्लारी विधानसभा से अपनी दावेदारी के आवेदन किया है।श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता हूँ, पार्टी चाहे जिसे भी टिकट दे,मैं पूरी ईमानदारी के साथ पार्टी की सेवा करूंगा।आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से खल्लारी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।