पर्व त्योहार महात्म्य

इस बार धनतेरस पर लक्ष्मी नारायण योग का दुर्लभ संयोग

हस्त नक्षत्र सहित सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर व शुक्र प्रदोष का संयोग भी

रायपुर। पांच दिवसीय दीपावली महापर्व के अंतर्गत इस वर्ष धनतेरस का त्योहार मां महालक्ष्मी के दिन ‘शुक्रवार’6 नवंबर को आ रहा है। ज्योतिषी व धर्मशास्त्रियों के अनुसार इस दिन अत्यंत दुर्लभ महासंयोग भी बन रहे हैं, जो विभिन्न राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम प्रदान करने वाले होंगे। मां महामाया मंदिर, पुरानी बस्ती के ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज शुक्ला ने बताया, इस धनतेरस पर ‘हस्त नक्षत्र’ का संयोग हो रहा है, जो अति शुभ है। यह बुध ग्रह का नक्षत्र है, जो व्यापार वृद्धि कारक होता है। इसके अतिरिक्त धनतेरस पर तीन और विशेष योग बन रहे हैं- लक्ष्मी-नारायण योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर व शुक्र प्रदोष का संयोग। विशेष रूप से धनतेरस पर हस्त नक्षत्र होने के कारण, सर्वार्थ सिद्धि योग प्रबल है। इस योग में खरीदी हुई वस्तु अक्षय होकर दीर्घकाल तक टिकती है।

धर्मशास्त्री पंडित चंद्रभूषण शुक्ला के अनुसार धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा होती है। सोना-चांदी, बर्तन खरीदना समृद्धि का प्रतीक है। आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की पूजा कर घर के बाहर में 13 दीपक जलाना बहुत ही शुभ होता है।

तिथि एवं नक्षत्र:

  • त्रयोदशी तिथि- 6 नवंबर 08.05 रात्रि तक।

  • इस दिन ‘शुक्र प्रदोष व्रत’ के कारण ‘स्थिर वृषभ लग्न’ में पूजा होगी।

धनतेरस को लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त

चौघड़िया अनुसार लाभ- अमृत लग्न: प्रात: 7.33 से 10.22 बजे तक।

शुभ लग्न: प्रात:11.47 से 01.11 बजे तक।

गोधूली बेला मुहूर्त: शाम 4 से 6 बजे के बीच।

लाभ का शुभ समय: रात्रि 8.36 से 10.12 बजे तक।

वृषभ लग्न: शाम 5.33 से रात्रि 08:05 बजे तक।

लाभ की चौघड़िया में सोना-चांदी खरीदी के लिए सर्वोत्तम।

अमृत की चौघड़िया में मकान, जमीन के कागज के लिए सर्वोत्तम।

शुभ की चौघड़िया में पूजन से घर में सुख-शांति के अत्यंत शुभ।

लाभ की चौघड़िया में बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदी के लिए शुभ।

अधिकांशत: लाभ और अमृत में ही बड़ी खरीदारी का शुभ मुहूर्त माना जाता है।

राशि अनुसार क्या खरीदें?

मेष, वृश्चिक: जमीन, मकान, तांबे के बर्तन, लाल रंग की वस्तु। प्रॉपर्टी के लिए अति शुभ।

वृषभ, तुला: सोना नहीं तो चांदी, हीरा, परफ्यूम, सफेद कपड़े, गाड़ी। इस बार लक्ष्मी-नारायण योग इन राशियों को सीधा लाभ देगा।

मिथुन, कन्या: सोने के सिक्के पर लक्ष्मी-गणेश, व्यापार के बही-खाते, इलेक्ट्रॉनिक सामान, पीतल के बर्तन।

कर्क: चांदी, मोती, पानी की टंकी, चांदी की लक्ष्मी। घर के लिए सफेद वस्तु।

सिंह: सोना, तांबा, लकड़ी का फर्नीचर। सरकारी कागज, मकान बुकिंग।

धनु, मीन: सोना, पीली सरसों, हल्दी, पीतल, शिक्षा से जुड़ी वस्तु। जमीन में निवेश शुभ।

मकर, कुंभ: स्टील के बर्तन, चांदी, नीले वस्त्र, जमीन, वाहन।

नियम: धनतेरस पर स्वास्थ्य आरोग्य से संबंधित सामग्री, झाड़ू, धनिया, गोमती चक्र और नमक आदि जरूर लाएं- ये धन को सुरक्षित करते हैं।

About the author

मीडिया एमपीसीजी