समाज सेवा

साधक परिवार कल 150 गरीब परिवारों में बांटेगा दिवाली की खुशियां

रायपुर। साधक परिवार रायपुर की ओर से बुधवार, 4 नवंबर को ‘आओ मनाएं सच्ची दिवाली’ शीर्षक से एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साधक परिवार के प्रमुख सेवाधारी प्रेम भाई ने बताया, यह कार्यक्रम शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल महाराज के सानिध्य में सुबह 11 बजे से शक्तिधाम गली नंबर-7 तेलीबांधा में होगा, जिसमें करीब 150 गरीब परिवारों को दीपावली के निमित आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाएगा। इन परिवारों को दो दिन पूर्व से ही टोकन दिए जा चुके हैं। इन सभी परिवारों को चावल, दाल, खजूर, पोहा, आटा, बाल्टी, वस्त्र, मिठाई, दिया-बाती, तेल, माचिस नववर्ष का कैलेंडर,ऋषि प्रसाद पत्रिका सहित नकद राशि भेंट की जाएगी।

About the author

मीडिया एमपीसीजी