समाज सेवा

जोत-जंवारा विसर्जन शोभायात्रियों का अवाम ए हिंद ने किया स्वागत8

रायपुर। राजधानी की सर्वधर्म जनकल्याणकारी संस्था ‘अवाम-ए-हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी’ ने रामनगर रायपुर में विजयादशमी-दशहरा पर्व पर भव्य स्तर पर निकलने वाली श्रीदुर्गा जोत-जंवारा विसर्जन शोभायात्रा शामिल हजारों श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें शरबत वितरित किया। संस्थापक मो. सज्जाद खान की अगुवाई में संचालित इस सेवा कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक-धार्मिक उत्सव पर एकता-अखंडता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन उपरांत संस्था के सभी सदस्यों ने मार्ग की सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस सेवा कार्य में संस्थापक मो. खान के साथ राजेंद्र शर्मा, पं. अनिल शुक्ल, जाकिर हुसैन, जुबैर खान, बलराम कश्यप, वसीम अकरम, कुलविंदर सिंह, शुभम जैन, मुख़्तार खान, अरशद शरीफ, मोहिब खान व अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

About the author

मीडिया एमपीसीजी