छत्तीसगढ़ • रायपुर • समाज सेवा

छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ एनक्लेव पर समाजसेवी संतोष गुप्ता सम्मानित

रायपुर। समाजसेवी संतोष कुमार गुप्ता को राजधानी की एक होटल में आयोजित छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर सुप्रसिद्ध अभिनेता और सिंगर पीयूष मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे। जहां पीयूष मिश्रा ने आरंभ है प्रचंड अपने गीत से समा बांध दिया।

संतोष गुप्ता अपनी व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ समाज के जरुरतमंदों की सेवा में अपना योगदान देते रहे हैं। अनाथालय, वृद्धाश्रमों में जरूरी सामग्री प्रदान करने, पौधारोपण, कंबल वितरण करने के अलावा वे समाज के अक्षम लोग की गंभीर बीमारियों का इलाज कराने जैसे समाजसेवा कार्यों में वे सक्रिय रूप से सेवारत हैं। हाल ही में उन्होंने यातायात और साइबर क्राइम जागरुकता अभियान चलाया। समय-समय पर बाढ़ व प्राकृतिक आपदाओं के दौरान मौके पर पहुंचकर उन्होंने राहत सामग्री व मदद भी पहुंचाई।

बहुमुखी शख्शियत समाजसेवी संतोष गुप्ता

समाजसेवी संतोष गुप्ता मीडिया एडवाइजर नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो, पीआरओ लायंस क्लब रायपुर कैपिटल व डायरेक्टर राधिका कंस्ट्रक्शन और अध्यक्ष कल्चर कमेटी वॉलफोर्ट एनक्लेव-2 तथा उपाध्यक्ष वॉलफोर्ट एंक्लेव-2 व गहोई गर्जना और गहोई दर्शन, वैश्य एकता सामाजिक अखबार के स्टेट हेड भी हैं।

जब श्रीमती अमृता गुप्ता ने पीयूष मिश्रा से पूछे रोचक सवाल

कार्यक्रम के बीच में वरिष्ठ संपादक सुभाष मिश्रा के साथ मंच पर बैठे सुप्रसिद्ध अभिनेता व सिंगर पीयूष मिश्रा से संतोष गुप्ता की धर्मपत्नी अमृता और पुत्र आर्यांश ने रोचक सवाल भी पूछे। उन्होंने पूछा कि आपके जीवन के शुरूआती दिन ग्वालियर में बीते थे, तो आपका ग्वालियर का सफर कैसा रहा। जिस पर उन्होंने रोचक अंदाज में जवाब दिए।

About the author

मीडिया एमपीसीजी