रायपुर। शिव शिक्षण समिति रायपुर द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माना कैम्प में आयोजित विज्ञान मेला व वैदिक गणित प्रश्नमंच प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्या भारती संस्थान की ओर से विभाग स्तरीय इस आयोजन का बुधवार को द्वितीय दिवस रहेगा।
मीडिया प्रभारी वीरेंद्र डागा ने बताया, मंगलवार के उद्घाटन सत्र को विद्या भारती के प्रमुख देवनारायण साहू ने संबोधित कर आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया, विद्या भारती संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में सतत् गतिशील होकर अपना 75वां अमृत महोत्सव मनाने की ओर अग्रसर है। विशिष्ट अतिथि के.आर. साहू ने भी प्रेरक विचार व्यक्त कर आयोजन की सराहना की। इस आयोजन में बाबुल शाह, प्रमोद मानिक, रामकुमार वर्मा, वीरेंद्र डागा, नरेश यादव, रामेश्वर साहू और शाला परिवार से सभी दीदी व आचार्यों सहित विद्यार्थी शामिल थे।




