छत्तीसगढ़ • रायपुर • शिक्षा

सुधा ओपन स्कूल में याद किए गए शहीद भगत सिंह

रायपुर। सुधा ओपन स्कूल आमासिवनी में सोमवार को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि रहीं ज्ञान गंगा स्कूल की सीनियर टीचर पायल मनन। उन्होंने बच्चों को शहीद भगत सिंह के जीवन, उनके विचारों और बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक व चेयरमेन जी.के. भटनागर ने किया। सभी बच्चों ने सुंदर लिखावट में देशभक्ति के नारे लिखकर प्रस्तुत किए, जिनमें से तीन सर्वश्रेष्ठ नारों को पुरस्कृत किया गया। वहीं शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को भी पुरस्कार दिए गए।

About the author

मीडिया एमपीसीजी