छत्तीसगढ़ • देशभक्ति राष्ट्र सेवा • रायपुर

200वें गनर्स डे सेलिब्रेशन में सिंगर आशा रॉय ने बांधा देशभक्ति का समां

देश के अनुभवी गनर्स व शहीदों को दी गई सलामी

रायपुर। 200वें गनर्स डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर देश के अनुभवी गनर्स एवं शहीदों को सलामी दी गई। इस मौके पर प्रसिद्ध सिंगर आशा रॉय ने अपने देशभक्तिपूर्ण गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया।

35 वर्षों तक सेना की सेवा में रहे और वर्ष-1971 के आॅपरेशन में शामिल एक सीनियर गनर कर्नल सिद्धार्थ बोस इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए। साथ ही सशस्त्र बलों, पीएमएफ, सीएपीएफ के कई सेवारत और पूर्व सैनिकों और विभिन्न क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियों ने इस आयोजन में अपनी सहभागिता प्रदान की। इनमें एस.के. मिश्रा (पूर्व मुख्य सचिव), कमांडर- छत्तीसगढ़ और ओडिशा सब-एरिया, एयर आॅफिसर कमांडिंग- एंटी-नक्सल टास्क फोर्स वीसी एचएनएलयू, पीसीसीएफ, डीन जेएलएन मेडिकल कॉलेज, एनसीसी के अधिकारी, सैनिक कल्याण निदेशालय के अधिकारी, राज्यपाल के एडीसी और कई कॉपोर्रेट लीडर्स और अस्पतालों के प्रमुख शामिल थे।

कर्नल सिद्धार्थ बोस ने दर्शकों को आम तौर पर सशस्त्र बलों और खास तौर पर आर्टिलरी के बारे में जानकारी दी। लंबी दूरी के हथियारों, रॉकेट, मिसाइल आदि की वास्तविक फायरिंग के वीडियो दिखाए गए। कार्यक्रम का समापन सभी मेहमानों को पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए एक फूलों का गमला भेंट करने के साथ हुआ। इस पूरे इवेंट को कार्यक्रम आॅर्गेनाइजर आर्यन राव ने मैनेज किया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी