संगीत के साथ भक्ति का छाया रहा उत्साह
रायपुर। अशोका रत्न वीआईपी एस्टेट मोहल्ला समिति (एआर वीआईपी एमएस) द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ मंगलवार को पॉम बेलाजिओ में भव्य भजन जेमिंग कार्यक्रम के साथ हुआ।
इस कार्यक्रम में 300 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तीन घंटे से अधिक समय तक भजनों और संगीत पर जमकर नृत्य का आनंद लिया। कार्यक्रम में अग्रवाल महिला मंडल रायपुर के गणमान्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आयोजक सीमा अग्रवाल एवं सह-आयोजक शिखा, वंदना व प्रकृति सहित संपूर्ण महिला मंडल की टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में एआर वीआईपी एमएस के संयोजक अजय अग्रवाल एवं उनकी टीम भी उपस्थित रही। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की यह शानदार शुरूआत सामुदायिक एकता, महिला सहभागिता और उत्सव के उत्साह का सुंदर प्रतीक बनी।




