रायपुर। मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फोरम द्वारा रविवार को शहीद स्मारक भवन में समारोह का आयोजन कर 400 बालक-बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, फोरम की मैगजीन और टॉपर्स को मेडल से सम्मानित किया गया। फोरम के मीडिया प्रभारी मो. बशीर खान सिराजी ने बताया, इस समारोह में नई दिल्ली के सेंटर फॉर स्टडी एंड रिसर्च के डायरेक्टर शिक्षाविद् डॉ. मोहम्मद रिजवान प्रेरक वक्ता रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति समर्पण, लगन और आत्म नियंत्रण, सकारात्मक सोच, परिवार से मार्गदर्शन लेते रहने जैसे शिक्षा के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता फोरम के नागपुर अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद अय्यूब खान ने की। विशेष अतिथि डॉ. जावेद रिजवी- भिलाई रहे। दोनों वक्ताओं ने बच्चों को हरसंभव शिक्षा हासिल करने पर जोर दिया। फरहीन व मुस्कान अग्रवाल ने भी शिक्षा की महत्ता पर संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन सैयद अकील कर रहे थे। समारोह में फोरम के अध्यक्ष शकील अहमद, सचिव आबिद खान, शफीक मुबारक गौरी, नजर हुसैनी, जफर अजमद, रफीक, अंसार, अकरम, रजा, हशीम, राशिद सिबली, मुसा भाई फोरम के फाउंडर मेम्बर एवं शहर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए।