रायपुर

रायपुर। राजधानी रायपुर के शैलेन्द्र नगर में मिलन तीर्थ सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति द्वारा बंगाली रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा की आराधना धूमधाम से की जा रही है। उत्सव के दौरान महासप्तमी से लगातार चार दिनों तक भोग-प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महाअष्टमी पर मुख्य पूजा के पश्चात विधायक सुनील सोनी के मुख्य आतिथ्य में महाभोग वितरण का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर करीब 2,500 श्रद्धालुओं ने भोग-प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में समिति के सदस्यों के साथ छोटे-छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और प्रसाद वितरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग किया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद स्वप्निल मिश्रा के साथ समिति के अध्यक्ष रंजन कुमार पाल, उपाध्यक्ष शांतनु विश्वास, सचिव विक्रमादित्य बोस, आशीष लुंकड़, अनिमेष राहा, ऋषभ जैन, अपूर्व श्रीवास्तव, संजय सेनगुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी