छत्तीसगढ़ • समाज सेवा

2400 दिन… लाखों जरूरतमंदों ने किया निःशुल्क भोजन

  • संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी जरूरतमंदों और मरीजों के परिजनों को लगातार निःशुल्क मुहैया करा रही भोजन
  • बांटे जा रहे फल, उपहार, वस्त्र
  • सर्व धर्म समभाव की मिशाल बनी संस्था, मो. सज्जाद खान ने जोड़ा है सम भावी कई धर्मों के नेक बंदों को

रायपुर। शहर की सर्वधर्म जनहित एवं सामाजिक संस्था अवाम-ए-हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी निर्धन, असहाय, जरूरतमंदों के प्रति अपने नैतिक जिम्मेदारी व दायित्वों के निर्वहन में 28 वर्षों से निरंतर कार्य करते आ रही है। इसी मानवीय कड़ी में संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने शनिवार को भी अपनी टीम और सहयोगियों की हौसला अफजाई करते हुए अपने कुशल नेतृत्व में संचालित सुपोषण अभियान के तहत निशुल्क भोजन सेवा कार्य के सफलतापूर्वक 2400 दिन पूर्ण कर निर्धन, जरूरतमंदों तथा शासकीय डी.के.एस. अस्पताल में मरीजों के परिजनों को निशुल्क भोजन एवं मौसमी फल का वितरण किया।

कहा- भूख-प्यास का कोई धर्म नहीं होता…

संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि, भूख-प्यास का कोई धर्म नहीं होता, इसी पीड़ा को दूर करते हुए कोई बेबस भूखा न रहे न कोई भूखा सोए ल, इसी उद्देश्य से संस्था स्वतंत्र रूप से बिना किसी शासकीय अनुदान प्राप्त किए आपसी सहयोग से कोरोनाकाल के शुरुआती दिनों से अनेक विषम परिस्थितियों, कठिनाइयों का सामना करते हुए संस्था वंचित निर्धन, असहाय जरूरतमंदों, निम्न तबकों की सहायता कर उन्हे मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर रही है। अब तक लाखों निर्धन, जरूरतमंद लोग इस भोजन सेवा से लाभ प्राप्त कर चुके हैं, यही हमारी बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा आने वाले दिपावाली के पूर्व संस्था द्वारा निर्धन परिवारों, वृद्धजनों को नए कपड़े, आवश्यक सामान इत्यादि भी मुहैया कराएगी।

संस्थापक, मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ राजेंद्र शर्मा, पं. अनिल शुक्ल, महावीर जैन, ज़ुबैर खान, राजकुमार साहू, वसीम अकरम, मोतीचंद जैन, कुलविंदर सिंह, फराज खान, रिंकी शुक्ला, सलमा, शबनम सहित अन्य सदस्यों द्वारा इस मानवीय कार्य में सहयोग प्रदान किया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी