रायपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छ.ग. इकाई, आयुर्वेदिक न्यूरो हॉस्पिटल एवं अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा 26 से 30 अक्टूबर तक निःशुल्क आयुर्वेदिक न्यूरो थेरेपी का मेगा हेल्थ कैंप अग्रसेन धाम रायपुर में आयोजित है। महामंत्री कर्त्तव्य अग्रवाल ने बताया कि स्लिप डिस्क, साइटिका, गर्दन व कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, घुटनों का दर्द, फ्रोजन शोल्डर, माइग्रेन, नसों का दर्द, पैरालिसिस रोगियों को लाभ मिलेगा। कोटा (राजस्थान) से वैद्य मनोज शर्मा (गुरु आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी न्यूरोथेरेपी के जनक) अपनी न्यूरो हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर कोटा राजस्थान की 70 सदस्यीय टीम के साथ रोगियों का इलाज करेंगे।
प्रदेश प्रभारी ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री कर्त्तव्य अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री महेश अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी विकास अग्रवाल ने बताया कि शिविर का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल करेंगे।
5 दिवसीय शिविर के लिए अग्रिम पंजीकरण अनिवार्य है। अभी तक सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों के नाम पंजीकृत हो चुके हैं। सभी को तारीख एवं समय का निर्धारण पहले से कर लिया गया है जिससे रोगियों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सभी रोगियों की 1 घण्टा की थेरेपी होगी। विशेषज्ञ वैद्य उनका आयुर्वेदिक तरीके से इलाज करेंगे।
कार्यक्रम को सुचारू संचालन के लिए विकास अग्रवाल कार्यक्रम प्रभारी बनाये गये हैं। उनके साथ चेतन अग्रवाल, हरीश केडिया, विनीत अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, जे. पी. अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, उदित अग्रवाल, नितेश अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों की टीम बनाई गई है जो डॉक्टरों के आवास, भोजन, रोगियों के पंजीकरण, थेरेपी की पूरी व्यवस्था देख रहे हैं। सभी से विनम्र निवेदन है कि न्यूरो से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आयुर्वेदिक कैंप अग्रसेन धाम में कोटा राजस्थान से पधारे वैद्यों से परामर्श जरूर लें।