रायपुर। श्रीराधाकृष्ण मंदिर जवाहर नगर में रविवार, 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भजन संध्या का आयोजन होगा। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. राजू महाराज ने बताया, शाम 7:00 बजे से भजन संध्या प्रारंभ होकर रात्रि 12 बजे तक अनवरत चलती रहेगी। इसके उपरांत आरती कर खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।