छत्तीसगढ़ • रायपुर

गोदड़ीवाला धाम में आज शरद पूर्णिमा पर सत्यनारायण कथा

रायपुर। देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम में संत बाबा हरदासराम व संत बाबा गेलाराम के आशीर्वाद एवं महंत अम्मा मीरा देवी के सानिध्य में रविवार, 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर दोपहर 12.30 बजे भगवान सत्यनारायण की कथा, आरती व संत बाबा की मदाह साहब, सत्संग, भजन-कीर्तन, अरदास एवं पल्लव के कार्यक्रम होंगे। अपरान्ह 3 बजे भंडारा प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर दरबार के सेवादारी इंदर सचदेव, हरि इसरानी, अमर गिदवानी, सतीश थोरानी, पवन प्रीतवानी व सभी सेवादारों की प्रमुख सहभागिता रहेगी।

गोदड़ीवाला धाम में हर माह की पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्रीसत्यनारायण की कथा व व्रत व पूजन 35 वर्षों से अनवरत चलता आ रहा है। पूर्णिमा के अवसर पर इस धाम में कथा-पूजन की विशेष मान्यता है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी